{"_id":"65af79c0db9f3dfdae03d905","slug":"the-huge-city-was-illuminated-with-the-light-of-lamps-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: विराट नगरी दीपों की रोशनी से हुआ जगमग, किया गया राम लीला का मंचन, उल्लास से मनाया गया रामोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: विराट नगरी दीपों की रोशनी से हुआ जगमग, किया गया राम लीला का मंचन, उल्लास से मनाया गया रामोत्सव
Tue, 23 Jan 2024 02:03 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:03 PM IST
सार
Shahdol: अयोध्या में भगवान श्रीराम की नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की अवसर पर शहडोल नगर दीपों की रोशनी से जगमगा गया। वहीं शहडोल जिला भक्ति में डूबा नजर आया। साथ में मन मोहक वाली रंगोली सजाई गई तो कहीं गगन बेदी आतिशबाजी भी की गई तथा उत्सव दीपावली पर्व की तरह मनाया गया।
विज्ञापन
विराट नगरी दीपों की रोशनी से हुआ जगमग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर के एक दिन पूर्व से ही संपूर्ण शहडोल के धार्मिक स्थलों पर आकर्षक लाइटिंग की गई, वहीं घरों में प्रतिष्ठानों एवं शासकीय कार्यालय को भी आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इसी प्रकार धार्मिक स्थलों प्रतिष्ठानों एवं घरों पर महिलाओं द्वारा मन मोहिनी वाली रंगोली सजाई गई एवं साय काल होते ही विराट नगरी दीपों रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन
भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत मुख्य कार्यक्रम आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के मोहन राम तालाब में स्थित श्री राम मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, साधु संतों महंतों एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किए गए। श्री राम मंदिर परिसर में संध्याकालीन कार्यक्रम में राम लीला का मंचन कार्यक्रम भी किया गया।
विज्ञापन
श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का जश्न
अयोध्या में आज भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर देश भर के मंदिरों में पूजा अर्चना की गयी। इसके साथ साथ मोहल्ले में भी भगवा पताका से साज सज्जा कर प्रसाद वितरित किया गया। इसी कड़ी में संभागीय मुख्यालय में स्थित शासकीय बिरसा मुण्डा चिकित्सा महाविद्यालय परिसर के आवासीय परिसर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में भजन कीर्तन, आतिशबाजी, तथा भंडारा का कार्यक्रम अयोजित किया गया। भगवान् श्री राम के जयघोष के नारे लगाए गए, जिससे पूरा ब्लॉक भक्तिमय हो उठा। उक्त कार्यक्रम मे मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर मिलिंद सिरालकर भी अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे और पूजा अर्चना की है। एच एवं आई ब्लॉक के समस्त स्टॉफ एवं परिवारजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
