{"_id":"69f2f6a42854aa17a402d970","slug":"the-decision-was-changed-before-the-garland-ceremony-the-bride-refused-to-recognize-the-groom-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4225796-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: दुल्हन नहीं गई दूल्हे राजा के साथ, जयमाला पहनाने से किया इंकार, बेरंग लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: दुल्हन नहीं गई दूल्हे राजा के साथ, जयमाला पहनाने से किया इंकार, बेरंग लौटी बारात
Thu, 30 Apr 2026 03:49 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:49 PM IST
सार
जिले के गोहपारू से बारात लेकर दुल्हन ब्याहने पहुंचे दूल्हे को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। जयमाला के दौरान वधू ने वर के गले में माला डालने से साफ मना कर दिया। जानें क्या है मामला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
जिले में एक शादी समारोह के बीच चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। घटना ब्यौहारी क्षेत्र की है, जहां शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और रस्में भी विधि-विधान से शुरू हो गई थीं, लेकिन जयमाला के समय अचानक घटनाक्रम बदल गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात गोहपारू से बारात बड़े ही धूमधाम से ब्यौहारी पहुंची थी। बारातियों का खूब स्वागत-सत्कार किया गया और पारंपरिक तौर-तरीकों से दौर-चार की रस्में भी पूरी की गईं। माहौल खुशियों से भरा था और दोनों पक्षों में उत्साह साफ नजर आ रहा था।
विज्ञापन
जयमाला के मंच पर हुआ ड्रामा
जब जयमाला की रस्म शुरू हुई, दूल्हा और दुल्हन दोनों मंच पर पहुंचे। दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला पहनाई लेकिन जब दुल्हन की बारी आई तो वह कुछ देर तक दूल्हे को गौर से देखती रही और बिना जयमाला पहनाए ही मंच से उतर गई। इस अचानक फैसले से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Umaria News: बांधवगढ़ में गायत्री की रहस्यमयी मौत, एन्थ्रेक्स की आशंका से क्यों मचा है हड़कंप? वन विभाग सतर्क
दुल्हन का दावा- यह दूल्हा नहीं है
मंच से उतरने के बाद जब परिजनों ने दुल्हन से कारण पूछा तो उसने साफ कहा कि जिसे मैंने देखा था, यह वह दूल्हा नहीं है। दुल्हन के इस बयान से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। लड़की के परिजनों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही।
पुलिस की मौजूदगी में सुलझा मामला
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और थाने बुलाया। वहां दोनों पक्षों ने लिखित में सहमति दी कि दुल्हन शादी नहीं करना चाहती और वे आपसी सहमति से समारोह समाप्त कर रहे हैं।
बिना दुल्हन लौटी बारात
आखिरकार यह शादी बिना परिणय के ही समाप्त हो गई और गोहपारू से आई बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। लड़की पक्ष सतना जिले का बताया जा रहा है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि जयमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को माला नहीं पहनाई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी। बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से कार्यक्रम समाप्त करने का निर्णय लिया और बिना किसी विवाद के अपने-अपने घर लौट गए।
