फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   the accused in the shooting incident did not come in the hands of the police, unknown miscreants had killed

MP News: 25 दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आए गोली कांड के आरोपी, शहडोल में बढ़ता जा रहा क्राइम ग्राफ

Sun, 26 Feb 2023 02:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 02:41 PM IST
सार

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ में करीब 25 दिन पहले बोलेरो सवार अज्ञात बदमाश एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए थे, पुलिस ने अज्ञात हमलावरों को गिरफ्तार करने की बात कही थी। लेकिन 25 दिन गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

विज्ञापन
the accused in the shooting incident did not come in the hands of the police, unknown miscreants had killed
ब्यौहारी थाना (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है और पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। बीते दिनों धनपुरी थाना क्षेत्र में सात युवकों की मौत की एसआईटी जांच की बात करें या फिर ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ में बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा एक ग्रामीण को गोली मारने की घटना की। दोनों ही घटनाओं में आज तक पुलिस तह तक नहीं पहुंच सकी है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ में बीते 1 -2 फरवरी की दरम्यानी रात बोलेरो सवार अज्ञात बदमाश आलिप पाठक नामक युवक को गोली मारकर  फरार हो गए थे, जिसके बाद गांव में जमकर हंगामा मचा और पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही थी। लेकिन लगभग 25 दिन का समय गुजरने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ना तो दूर उनकी पतासाजी तक नहीं की।
विज्ञापन


वहीं, वारदात को अंजाम देते समय बदमाशों ने जिस बोलेरो वाहन का उपयोग किया था, उसका पता करने में भी आज तक ब्यौहारी थाना पुलिस नाकाम साबित रही है। बता दें,  वारदात में जिस आलिप पाठक नाम के युवक को गोली मारी गई थी, उसे गंभीर अवस्था में शहडोल से जबलपुर रेफर कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार उसका इलाज अब भी चल रहा है। पुलिस भले ही आज तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है लेकिन घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि क्षेत्र में रेत खनन का काम कर रही रेत कंपनी के गुर्गों ने वारदात को अंजाम दिया था। बहरहाल गोली कांड के आरोपी आज भी आजाद हैं।  वहीं, क्षेत्र में अवैध रेत व ओवर लोडिंग का मामला भी बीते दिनों सामने आ चुका है। शायद इससे भी पुलिस अनजान बनी हुई है। यह सारे घटना क्रम थाना पुलिस की निष्क्रियता को उजागर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed