{"_id":"6731ac7e934c484cb00274cb","slug":"the-absconding-scrap-dealer-arrested-by-the-police-was-openly-running-the-scrap-business-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2304337-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: पुलिस जिस फरार कबाड़ी को गिरफ्तार की, वह खुलेआम चला रहा था कबाड़ का कारोबार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: पुलिस जिस फरार कबाड़ी को गिरफ्तार की, वह खुलेआम चला रहा था कबाड़ का कारोबार, जानें पूरा मामला
Mon, 11 Nov 2024 01:19 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:19 PM IST
सार
बुढ़ार पुलिस तार चोरी के करीब साढ़े चार महीने पुराने मामले में सरगर्मी के साथ फरार अनीश कबाड़ी की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन पता नहीं क्यों अनीश तक उसके हाथ अब तक नहीं पहुंच सके थे। जबकि अनीश तो शहडोल में खुलेआम अपना ठीहा चला रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के बुढ़ार थाना पुलिस ने एक फरार कबाड़ी को गिरफ्तार किया है, जिसे पिछले साढ़े चार महीने से पुलिस तलाश कर रही थी। ऐसा पुलिस का कहना है। फिर मुखबिर से सूचना मिली और बुढ़ार पुलिस ने घेराबंदी कर उसे शहडोल से गिरफ्तार कर लिया। जबकि शहडोल में न सिर्फ वह सरेआम अपना कारोबार चला रहा था। बल्कि शहर में सैर तफरीह भी करते नजर आता था। सिर्फ वह बुढ़ार थाने की पुलिस की नजरों में ही फरार चल रहा था। बहरहाल, उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में पुलिस से ज्यादा शहडोल के चर्चित अनीश कबाड़ी के इमानदारी की चर्चा हो रही है, जिसने चोरों से खरीदा गया चोरी का तार लगभग साढ़े चार महीने तक बतौर सबूत पुलिस के लिए अपने ठीहे पर हिफाजत के साथ रखा था। पुलिस ने गिरफ्तार कबाड़ी और उससे जब्त तार की तश्वीर भी मीडियाकर्मियों को उपलब्ध कराई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
इसके लिए तो शायद वह (अनीश कबाड़ी) तारीफ़ के काबिल है ही। पुलिस द्वारा बताया गया कि थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत 28 जून 2024 को थाने में एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा नर्मदा हाउसिंग बोर्ड की विद्युत लाइन केबल काटकर चोरी किए जाने की सूचना दी गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद इस शिकायत में अपराध पंजीबद्ध किया गया और विवेचना शुरू की गई।
विज्ञापन
मामले की जांच के दौरान अन्य धाराओं का इजाफा
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी रवि चौधरी, बादल चौधरी, राज चौधरी, अरूण चौधरी और अंजनी चौधरी सभी निवासी छांटा, बुढ़ार को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन और चोरी की गई तार भी बरामद किए गए थे। इसके अलावा शहडोल के कबाड़ कारोबारी अनीश अंसारी पिता सर्फराज अंसारी निवासी इतवारी मोहल्ला की भी इस वारदात में संलिप्तता की जानकारी पुलिस को मिली थी। संभवतः उसके ठीहे पर यह चोरी का तार बेचा गया था। लेकिन चोरों ने पूरा तार कबाड़ी को क्यों नहीं बेचा था, यह बात भी समझ से परे लग रही है? क्योंकि जब पुलिस ने पूर्व में आरोपियों को गिरफ्तार किया था तो उनसे भी तार बरामद किया गया था। हालांकि, उस समय कुल कितना तार चोरी हुआ था और कितना जब्त कर लिया गया था, यह बात पता नहीं चल सकी है।
इस गिरफ्तारी के बाद अब यह बात भी खूब चर्चा में है कि बुढ़ार थाना पुलिस ने मुखबिरों का ऐसा जाल बिछाया कि उसके जाल में आखिरकार साढ़े चार माह बाद अनीश कबाड़ी फंस ही गया। लेकिन बुढ़ार थाने से महज चंद मीटर दूर बीच सड़क अपना काला कारोबार चलाने वाले कबाड़ी बड्डे जैन के अवैध कार्य की भनक पुलिस को क्यों नहीं लग पा रही है। अनूपपुर जिले में बीते दो महीने के अंदर उसके खिलाफ तीन मामले अवैध कबाड़ को लेकर दर्ज किए जा चुके हैं। फिर भी वह बुढ़ार में बैठकर अपना कारोबार बेरोक टोक चला रहा है। वहीं, अनूपपुर जिले में तीन-तीन मामले दर्ज होने के बाद भी वहां की पुलिस भी उसे अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
