फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Stampede broke out during Havan, elderly died due to bee sting, 10 injured

Shahdol News: कुंभ से लौटकर घर में कर रहे थे हवन, धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने ले ली बुजुर्ग की जान, 10 घायल

Thu, 27 Feb 2025 12:35 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 12:35 PM IST
सार

शहडोल के गुरा गांव में हवन के दौरान धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और लोगों पर हमला कर दिया। भगदड़ में प्रेमलाल कोल (60) की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Stampede broke out during Havan, elderly died due to bee sting, 10 injured
मधुमक्खियो के काटने के निशान

विस्तार

ब्यौहारी के गुरा गांव में हवन के दौरान मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घटना तब हुई जब प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौटे रामकिशोर साहू ने घर में हवन का आयोजन किया था। हवन में आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था।

विज्ञापन

हवन के दौरान उठे धुएं से पास के पीपल के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में हलचल मच गई। धुएं से परेशान होकर मधुमक्खियां लोगों पर टूट पड़ीं, जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने पानी में कूदकर तो कुछ ने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले से बचने के प्रयास में प्रेमलाल कोल (60) खेत की ओर भागे, लेकिन वहां गिर पड़े और मधुमक्खियों ने उन्हें बुरी तरह काट लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में बाबूलाल साकेत, रामदयाल साहू समेत 10 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद जब मधुमक्खियां चली गईं, तो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन प्रेमलाल का कहीं पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद हवन स्थल से 200 मीटर दूर खेत में चार घंटे बाद उनका शव मिला।

ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि प्रेमलाल के शरीर पर मधुमक्खियों के काटने के निशान मिले हैं, जिससे उनकी मौत होने की आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed