{"_id":"653e5804500d39150508a6f5","slug":"speeding-vehicle-collides-with-tree-in-shahdol-two-die-on-the-spot-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: छत्ता गांव के पास दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकराया, दो की मौके पर मौत, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: छत्ता गांव के पास दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकराया, दो की मौके पर मौत, आठ लोग घायल
Sun, 29 Oct 2023 06:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 29 Oct 2023 06:33 PM IST
सार
सीधी जिले से वाहन में सवार लोग पहाड़िया गांव जा रहे थे तभी मेनरोड पर पेड से तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने दोनों शवों को वाहन से निकलवाया एवं घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
पेड़ से टकराय वाहन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सीधी थाना क्षेत्र के छत्ता गांव में तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है, तो वहीं आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वाहन में 10 लोग सवार थे। वाहन सवार परिवार सीधी जिले से कार्यक्रम से लौटकर पहाड़िया गांव जा रहा था। तभी पहाड़िया गांव से महज दो किलोमीटर पहले छत्ता मेन रोड में तेज रफ्तार तूफान वाहन पेड़ से टकरा गया, जिसमें सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक चालक जितेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष एवं सुख सेन सिंह उम्र 42 वर्ष की इस घटना में मौत हुई है। आठ लोग घायल हैं। घटना रात की है। सूचना लगते ही पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को वाहन से निकलवाया एवं घायलों को अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने मामले पर मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि सीधी जिले से वाहन में सवार लोग पहाड़िया गांव जा रहे थे तभी मेनरोड पर पेड से तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा गया, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। सभी लोग पहाड़िया गांव के रहने वाले हैं। मामले की जांच की जा रही है।
