फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Silent procession taken out in Budhar regarding rape and murder case of female doctor Kolkata

Shahdol News: महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म एवं हत्या मामले को लेकर बुढार में निकाला गया मौन जुलूस, सौंपा ज्ञाप

Thu, 22 Aug 2024 10:57 AM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:57 AM IST
सार

कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म एवं हत्या मामले को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है। डॉक्टर लामबंद हैं और सड़क पर उतर हे हैं। डॉक्टरों के साथ-साथ अब आम लोग भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं ।

विज्ञापन
Silent procession taken out in Budhar regarding rape and murder case of female doctor Kolkata
मौन जुलूस निकालकर विरोध जताते आमजन

विस्तार

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है। इस घटना के विरोध में डॉक्टरों के साथ-साथ आम लोग भी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शहडोल जिले के बुढार नगर में भी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुई इस दर्दनाक घटना के खिलाफ आक्रोश फैला हुआ है। 

विज्ञापन


शहडोल के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। वर्तमान में देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएं प्रतिदिन घटित हो रही हैं। बुढार नगर के निवासियों ने कोलकाता की घटना के विरोध में मृत डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज एक मौन रैली निकाली। रैली के बाद, तहसीलदार भावना डेहारिया को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान देने की मांग की गई:
विज्ञापन


1. महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, और डेटिंग हिंसा जैसे अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाए।
2. महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को शीघ्र फांसी की सजा दी जाए।
3. देश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठोर कानून बनाए जाएं।
4. कोलकाता की घटना की विधिवत जांच कर दोषियों को अतिशीघ्र फांसी की सजा दिलाई जाए और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाएं, जिससे ऐसे अत्याचारों पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों शहडोल मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी इस घटना के विरोध में ओपीडी बंद कर सड़क पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed