फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: When the wife went to her mother's house, the angry husband hanged himself

Shahdol News: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने लगाई फांसी, घर के सामने पेड़ पर लटकता मिला शव

Wed, 16 Jul 2025 10:40 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 16 Jul 2025 10:40 AM IST
सार

Shahdol: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

विज्ञापन
Shahdol: When the wife went to her mother's house, the angry husband hanged himself
मौके पर लटकता शव।

विस्तार

शहडोल जिले के केशवाही चौकी अंतर्गत बलबहरा गांव में पत्नी के मायके चले जाने से नाराज़ एक युवक ने घर के सामने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान समय लाल बैगा (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त युवक के परिजन घर के अंदर ही मौजूद थे।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार समय लाल ने घर के सामने लगे पेड़ पर चढ़ने के लिए लकड़ी की सीढ़ी का सहारा लिया और फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह जब पड़ोसियों ने युवक को पेड़ से लटकता देखा तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर घर के लोग बाहर निकले लेकिन तब तक समय लाल की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


पढ़ें:  'कांग्रेस के पाप धोने में लग रहा समय'...मदन राठौड़ का तंज, कहा- भाजपा दे रही सबको समान अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों के मुताबिक पत्नी के मायके जाने के बाद वह अक्सर उसे वापस बुलाने की कोशिश करता था लेकिन वह लौटकर नहीं आती थी, जिस वजह से वह तनाव में था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर पहलू की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed