फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shahdol Viral photo of a school student with a gun created a stir

MP News: शहडोल में सीएम राइज स्कूल के छात्र की देशी कट्टे के साथ तस्वीर वायरल, हड़कंप

Fri, 08 Aug 2025 07:14 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 08 Aug 2025 07:14 AM IST
सार

MP: छात्र की निशानदेही पर पुलिस ने तालाब से कट्टा बरामद कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने बताया कि हथियार जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
shahdol Viral photo of a school student with a gun created a stir
जप्त देशी कट्टा।

विस्तार

शहडोल जिले के छतवई ग्राम स्थित सीएम राइज स्कूल के एक छात्र की देशी कट्टे के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल की प्राचार्य ने शहडोल के पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया।

विज्ञापन

सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सोहागपुर थाने की टीम को स्कूल भेजा। टीम ने छात्र और उसके अभिभावक से पूछताछ की। छात्र ने बताया कि वह स्कूल के पास स्थित एक तालाब के किनारे गया था, जहां उसे यह कट्टा मिला। उसने कट्टे के साथ फोटो खिंचवाई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन

छात्र की निशानदेही पर पुलिस ने तालाब से कट्टा बरामद कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने बताया कि हथियार जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कट्टा तालाब में कैसे पहुंचा और इसके पीछे किसका हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  रिवर्स करते समय ट्रक ने कुचला, दो सड़क हादसों में तीन की मौत

घटना के समय मौजूद स्थानीय निवासी मनोज रावत ने चिंता जताते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर बात है कि हमारे बच्चों को इस तरह के हथियार मिल रहे हैं। ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। पुलिस ने आसपास के निवासियों, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर स्कूल परिसर में चर्चाएं तेज हैं और अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed