{"_id":"64f369cbc155d7d7ad06db69","slug":"shahdol-scooty-rider-elderly-woman-dies-after-being-hit-by-truck-road-construction-became-reason-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: ट्रक के चपेट में आने से स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला की मौत, सड़क निर्माण बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: ट्रक के चपेट में आने से स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला की मौत, सड़क निर्माण बनी वजह
Sat, 02 Sep 2023 10:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 02 Sep 2023 10:29 PM IST
सार
शहडोल जिले में शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की मौत की वजह सड़क निर्माण है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन बाजार टंकी तिराहे के पास 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला स्कूटी पर सवार होकर सड़क पार कर रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। मौके पर ही महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पार्वती गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। घटना के बाद नगर वासियों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कर रही एजेंसी की लेट लतीफी की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। जब से सड़क निमार्ण कार्य चालू है, तब से अब तक पांचवीं सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। सभी घटना नगर परिषद के अंदर मुख्य बाजार में ही हुई है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल ने बताया, सड़क निर्माण में देरी की वजह से आए दिन दुर्घटना से मौत हो रही है। लोगों के घर उजड़ रहे हैं, नगर परिषद ब्यौहारी के बाजार की अभी तक पूरी रोड़ नही बन पाई है। डिवाइडर खुला छोड़ दिया गया है, डाइवर्सन के बोर्ड नहीं लगे हैं। बड़े-बड़े पत्थर बीच रोड पर पड़े हैं, शासन-प्रशासन सोया हुआ है। यदि यह निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं होता तो आम जनता विरोध में सड़क पर उतरने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
