फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Preparations intensified for CMs road show the collector asked the officials to gather maximum crowd

Shahdol News: सीएम के रोड शो के लिए तैयारियां तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा- ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाएं

Tue, 22 Aug 2023 12:57 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 22 Aug 2023 12:57 PM IST
सार


प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही समय शेष बचा हुआ है। आने वाले दिनों में शहडोल में सीएम की रैली होने वाली है। रैली को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटानी है। 

विज्ञापन
Shahdol Preparations intensified for CMs road show the collector asked the officials to gather maximum crowd
सीएम के रोड शो के लिए हो रही तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियां जमकर तैयारियां कर रही है। इस बीच शहडोल कलेक्टर का मुख्यमंत्री के रोड शो मे भीड़ जुटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में कलेक्टर अधिकारियों से कह रही है कि सीएम की रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटानी है।

विज्ञापन


बता दें, प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय शेष बचा हुआ है। सत्ताधारी दल भाजपा के साथ-साथ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी चुनाव फतह के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रखा है। पार्टी के शीर्ष नेताओं का प्रदेश मे लगातार दौरा और सभाएं हो रही है। इसी कड़ी मे कल 23 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिले में दौरा प्रस्तावित है। जिसमें शहडोल शहर में सीएम का रोड शो भी होना है। इसके लिए प्रशासन तैयारियों मे जुटा हुआ है। 
विज्ञापन


कलेक्टर का सीएम के लिए भीड़ जुटाने का वीडियो वायरल
इस बीच कलेक्टर वंदना वैद्द्य का एक वीडियो सोशल मीडिया मे जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह बैठक के दौरान मातहत अधिकारियों से कह रही है कि मुख्यमंत्री के रोड शो मे ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाना  है। ताकि सीएम के सामने शमां बांधा जा सकें। इसके लिए कलेक्टर कह रही है कि आप सबको रोड शो मे भीड़ लाना है। इसके लिए लड़के बच्चों को भी लेकर आए ताकि भीड़ दिखे। बहरहाल चुनावी वर्ष मे सत्ताधारी दल की ओर झुककर काम करना कोई नई बात नहीं है। लेकिन कलेक्टर के ऐसे वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस यह कहने से नहीं चूक रही कि अब लोगो की भीड़ जमा करने मे भाजपा के पसीने छूट रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम शिवराज का शहडोल आगमन कल है। पॅालीटेक्निक ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हो कर रोड़ शो करेंगे और हेलीकाप्टर से उड़ान भरकर जिले के ग्राम सकरा में ग्रामीणो और संतो के साथ भोजन कर परिचर्चा करेंगे। ग्राम सकरा में तैयार किया जा रहा हेलीपैट बनाने को लेकर प्रशासनिक अमल मंगलवार की सुबह से ही सकरा और मलाया गांव पहुंचा है। जहां हेलीपैड की जगह चिह्नित कर हेलीपैड बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य भी सोमवार की रात वहां पहुंची थी। अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed