फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Police rescued 50 cattle cruelly stuffed in truck four accused arrested

Shahdol: ट्रक में क्रूरता पूर्वक भरे 50 मवेशियों को पुलिस ने छुड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार; यहां ले जा रहे थे

Thu, 12 Dec 2024 09:06 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 12 Dec 2024 09:06 AM IST
सार

थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि सूचना पर नाकेबंदी लगाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन, चालक ने भागने का प्रयास किया। पीछाकर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 50 मवेशियों को भी मुक्त कराया है। 

विज्ञापन
Shahdol Police rescued 50 cattle cruelly stuffed in truck four accused arrested
पुलिस ने जब्त किया ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में मवेशियों से भरे ट्रक को देवलौंद पुलिस ने जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 मवेशी बरामद किए गए हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई है। मुखबिर की सूचना पर देवलौंद पुलिस ने मवेशियों से भरे वाहन का इंतजार किया, जब वाहन नहीं रुका तो पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान वन विभाग के जांच नाके के पास मवेशियों से भरा ट्रक एक बांस से भरे खड़े ट्रक से टकरा गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मवेशियों को उनके चंगुल से मुक्त करा लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देवलौंद थाना पुलिस ने ट्रक क्रमांक यूपी 63 ए टी 4643 को जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह ट्रक छत्तीसगढ़ के भीतरी मार्ग से होते हुए देवलौंद होकर यूपी जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने थाने के सामने नाकेबंदी लगाई। नाकेबंदी देखकर ट्रक चालक गति बढ़ाते हुए भागने लगा। इस पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। वन विभाग के जांच नाके के पास एक बांस से भरा ट्रक खड़ा था, जिससे मवेशियों से भरा ट्रक पीछे से टकरा गया। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें चालक मनन पिता सफीउल्लाह निवासी मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश, और उसके तीन अन्य साथी शामिल हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि सूचना पर हमने नाकेबंदी लगाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन, नाकेबंदी देखकर चालक ट्रक की गति बढ़ाते हुए भागने लगा। इस दौरान रास्ते में खड़े एक ट्रक से वह टकरा गया। पीछे से हमारी टीम लगी हुई थी। घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ट्रक में क्रूरता पूर्वक भरे गए 38 पाड़ा और 12 नग भैंस समेत 50 मवेशियों को मुक्त कराया गया है। आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी और उनकी टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed