फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Patwari Murder Case Patwaris across district mobilized Serious allegations against SDM and Tehsildar

Patwari Murder Case: जिले भर के पटवारी हुए लामबंद, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, SDM और तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 28 Nov 2023 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 10:54 PM IST
सार

Shahdol Patwari Murder Case: शहडोल जिले में पटवारी हत्याकांड मामले में जिले भर से एकत्रित हुए पटवारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही ब्यौहारी एसडीएम और तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी संघ का कहना है, बिना सुरक्षा के पटवारियों को क्यों भेजा गया था।

विज्ञापन
Shahdol Patwari Murder Case Patwaris across district mobilized Serious allegations against SDM and Tehsildar
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में ब्यौहारी तहसील के देवलोंद थाना क्षेत्र अंतर्गत पटवारी हत्याकांड का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दिन-ब-दिन इसमें नित नए मोड़ आ रहे हैं। पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल को जिस तरह से रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया, उसके बाद से अब जिले का पटवारी संघ भी लामबंद हो गया है।

विज्ञापन


बता दें कि शहडोल के सभी पटवारी मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जुटे और कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंच गए। जहां मृतक पटवारी को सरकारी मदद दिलाने की गुहार लगाई तो वहीं ब्यौहारी के एसडीएम और तहसीलदार पर गंभीर आरोप भी लगाए। ज्ञापन में ब्यौहारी एसडीएम नरेंद्र सिंह और तहसीलदार बीएस पट्टा के खिलाफ पटवारी संघ ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पटवारी संघ ने कहा कि अधिकारियों ने दबाव बनाकर पटवारी को भेजा था। यदि भेजना था तो बिना सुरक्षा के क्यों भेजा गया। इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोलिंग पर भी आरोप लगाया है, तो वहीं मृतक पटवारी को सरकारी मदद दिलाने की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुई थी मौत
मामला शहडोल के ब्यौहारी तहसील अंतर्गत का है। जहां शनिवार रात रेत माफिया ने पटवारी प्रसन्न सिंह की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी थी। प्रसन्न सिंह सेना से रिटायर होने के बाद पटवारी बने थे। शनिवार रात को प्रसन्न सिंह घाट पर कार्रवाई करने गए थे। जब वो मौके पर पहुंचे तो उन्हें ट्रैक्टर आते दिखे। उन्होंने कार्रवाई के लिए ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की लेकिन, आरोपी ने उन्हें रौंदता हुआ चला गया। सिर से पहिया गुजरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed