{"_id":"65b25c57b52f5532360625e3","slug":"shahdol-news-two-road-accidents-in-shahdol-six-auto-overturned-and-five-injured-in-bike-collision-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शहडोल में दो सड़क हादसे, ऑटो पलटने से छह तो बाइक भिड़ंत में पांच लोग जख्मी, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शहडोल में दो सड़क हादसे, ऑटो पलटने से छह तो बाइक भिड़ंत में पांच लोग जख्मी, दो की हालत गंभीर
Thu, 25 Jan 2024 06:34 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 06:34 PM IST
सार
शहडोल में दो सड़क हादसों में 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
शहडोल में दो सड़क हादसों में 11 लोग घायल हुए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहडोल के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑटो पलटने से 6 लोग घायल हुए हैं, तो वहीं दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें पांच घायल हुए। बाइक में सवार दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पहली घटना गुरुवार सुबह जैतपुर थाना क्षेत्र के बोकरा मार गांव में हुई। दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। इस घटना में बाइक में सवार दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। लोगों ने सड़क हादसे के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। घायलों को हंड्रेड डायल एवम 108 एंबुलेंस के सहारे अस्पताल लाया गया। जैतपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने बाइक में सवार दो लोगों की हालत गंभीर बताते हुए शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इनकी हालत नाजुक है।
दूसरा सड़क हादसा ब्यौहारी थाना क्षेत्र के रसपुर तिराहे के पास हुआ। अनियंत्रित होकर बीती रात एक ऑटो पलट गया। इसमें सवार छह लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस का कहना है कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। ब्यौहारी से उकसा गांव की ओर ऑटो जा रहा था। तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर रसपुर तिराहे के पास पलट गया है। छह लोग इस घटना में घायल हुए हैं। सभी का इलाज ब्यौहारी अस्पताल में शुरू हो गया था, सभी घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं।