{"_id":"64b6ca4a93024335130ab196","slug":"shahdol-news-two-people-died-due-to-drowning-in-deep-water-while-bathing-in-pond-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: तालाब में नहाते समय दो लोगों की गहरे पानी में डूबने से मौत, गोहपारू थाना क्षेत्र की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: तालाब में नहाते समय दो लोगों की गहरे पानी में डूबने से मौत, गोहपारू थाना क्षेत्र की घटना
Tue, 18 Jul 2023 10:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 18 Jul 2023 10:52 PM IST
सार
Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दो अलग-अलग हादसे हुए हैं। हादसे में तालाब में नहाते समय दो लोगों की डूबकर मौत हो गई। मामला गोहपारू थाना एरिया का है।
विज्ञापन
दो लोगों की गहरे पानी में डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में गोहपारू थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर नहाते समय तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना अलग-अलग स्थानों पर घटित हुई है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों मामलों पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि बरसात की वजह से तालाबों में वाटर लेबल अधिक है। नहाने गए दो लोगों की अलग-अलग तालाबों में डूब जाने से मौत हुई है। उन्होंने बताया, दुकाली बैगा पिता सम्हारू बैगा उम्र 45 साल निवासी धौनहा गांव के ही तालाब में नहाने गया था। तभी गहरे पानी में चला गया, जिसकी डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना थाना क्षेत्र के नवाटोला में घटित हुई है। नवा टोला तालाब में नहाते वक्त रम्मा बैगा पिता मेसरा 43 साल निवासी नवाटोला की गहरे पानी में जाने की वजह से मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करवाई है। दोनों मामलों पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
