फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News Truck coming at high speed killed four cattle case registered against the driver

Shahdol News: तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ली चार मवेशियों की जान, चालक पर मामला दर्ज

Wed, 02 Aug 2023 12:42 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 02 Aug 2023 12:42 PM IST
सार

शहडोल के बटुरा हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने चार मवेशियों को टक्कर मार दी। चालक इतनी स्पीड से ट्रक चला रहा था कि मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shahdol News Truck coming at high speed killed four cattle case registered against the driver
मवेशियों को टक्कर मारने वाला ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के बटुरा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बेजुबान जानवरों को रौंद दिया। जिसमें चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई है। दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, जैसे ही मामले की जानकारी गौ सेवकों को लगी तो कुछ युवक वहां पहुंचे और विरोध करने लगे। वहीं ट्रक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को मामले की शिकायत की गई। ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक बुढार से अनूपपुर की ओर जा रहा था, तभी हाईवे पर बैठे मवेशियों को ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रौंद दिया। जिसमें सड़क पर बैठे चार मवेशियों की मौके पर मौत हो गई और दो मवेशी गंभीर घायल हो गए। घायल मवेशियों को स्थानीय लोगों ने पशु अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल मवेशियों का उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी 19 एच ए 8789 के चालक के विरुद्ध धारा 279 429 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।शिकायत पर ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर ट्रक को थाने में सुरक्षित खड़ा करा लिया गया है और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed