फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: the husband put tomato in the vegetable, the wife left the house in anger

MP News: सब्जी में टमाटर डाला तो गुस्से में घर छोड़कर चली गई पत्नी, रूठी घरवाली को मनाने पति ने खाई ये कसम

Thu, 13 Jul 2023 03:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 03:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां टिफिन सेंटर चलाने वाले पति ने सब्जी ेमें टमाटर डाला को गुस्से में लाल होकर बीवी घर छोड़कर चली गई। अब पति ने रूठी घरवाली को मनाने के लिए एक अनोखी कसम खाई है।

विज्ञापन
Shahdol News: the husband put tomato in the vegetable, the wife left the house in anger
संजीव ने अब टमाटर का उपयोग न करने की कसम खाई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टमाटर की बढ़ती कीमतों ने सिर्फ लोगों का बजट ही नहीं बिगाड़ा बल्कि अब ये लोगों का घर भी बिगाड़ रहा है। मध्यप्रदेश के शहडोल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सब्जी में टमाटर डालने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई। अब पीड़ित पति ने पुलिस में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत करते हुए सुलह कराने की मांग की है। वहीं अब पुलिस दंपती के बीच में सुलह कराने में जुटी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल धनपुरी थाना क्षेत्र के बेमहौरि के रहने वाले संजीव कुमार वर्मा के पारिवारिक जीवन में टमाटर के चलते सीधा असर देखने को मिला है। सब्जी में संजीव ने महंगे टमाटर डाल दिए, जो कि उनकी पत्नी को इतना नागवारा गुजरा कि वह नाराज होकर घर छोड़कर चली गई। संजीव ने आरती को मनाने की कोशिश की और फिर कभी टमाटर न डालने की कमस भी खाई, लेकिन नाराज आरती पर संजीव की बातों का कोई असर नहीं पड़ा और वह घर छोड़कर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shahdol News: the husband put tomato in the vegetable, the wife left the house in anger
थाने पहुंचा पीड़ित पति - फोटो : अमर उजाला
थाने में दर्ज कराई शिकायत
पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद संजीव ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जब पुलिस ने आरती के नंबर पर संपर्क किया तो आरती ने बताया कि वह शहडोल से घर छोड़कर अपनी बहन के घर उमरिया आ गई है। वहीं विवाद की पूरी वजह सामने आने के बाद अब पुलिस दंपती में सुलह कराने की कोशिश में जुटी है। संजीव और आरती की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी, दोनों की एक चार की बच्ची है।

धनपुरी थाना प्राभारी संजय जैसवाल का कहना है कि थाने में टमाटर के चलते पत्नी ने पति का घर छोड़कर चले जाने की शिकायत हुई है। शिकायत के आधार पर पति ने सब्जी में टमाटर डाल दिया, जिससे पत्नी नाराज होकर उमरिया जिले में चली गई है। उसकी पत्नी को समझाइश दी गई है ,जल्द ही उसकी पत्नी वापस घर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed