फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: The boundary wall of the Big Mosque in Sohagpur collapsed

Shahdol News: सोहागपुर में बड़ी मस्जिद की बाउंड्री वॉल ढही, नाली निर्माण के लिए खोदे गड्ढे से कमजोर हुई नींव

Thu, 29 Feb 2024 02:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 29 Feb 2024 02:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सोहागपुर में बड़ी मस्जिद की बाउंड्री वॉल ढह गई। नगर पालिका यहां नाली बना रही है और इसके लिए गड्ढे खोेद गए थे, जिससे दीवार की नींव कमजोर हो गई। 

विज्ञापन
Shahdol News: The boundary wall of the Big Mosque in Sohagpur collapsed
शहडोल के सोहागपुर में बड़ी मस्जिद की बाउंड्री वॉल ढही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका शहडोल अंतर्गत वार्ड नंबर पांच स्थित सोहगपुर बड़ी मस्जिद की सडक से लगी बाउंड्री वॉल गुरुवार को अचानक ढह गई। इसके बाद यहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


वार्ड क्रमांक 5 में जय स्तम्भ से सोहगपुर गढ़ी की ओर जाने वाले वार्ड मार्ग पर नाली निर्माण के लिए पिछले चार-पांच दिन पहले गड्ढा खुदवाया गया था। नाली निर्माण कार्य कछुए की चाल से चल रहा है। नाली निर्माण के लिए गड्ढा लोगों के मकान से सटकर खोदा गया है। इससे मकानों की दीवारों पर असर आ रहा है। मस्जिद की दीवार से सटाकर खोदे गए गड्ढे के कारण दीवार कमजोर पड़ गई थी। इसी कारण वह ढह गई।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व मस्जिद से ही कुछ दूर पहले एक मकान का अगला हिस्सा गिर गया था। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते नाली निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाता तो शायद आज ऐसा नही होता। नाली के अधूरे कार्य के कारण जहां लोगों के मकानो को नुक्सान पहुंच रहा है, वहीं दूसरी ओर गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आवागामान में भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उक्त वार्ड से नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल की पत्नी पार्षद है। इस वजह से इस वार्ड पर लोगों की खास नजर रहती है। यहां बदहाली है तो अन्य वार्डों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed