{"_id":"64a9549749e3ede17f0fcc25","slug":"shahdol-news-nursing-officers-strike-continues-for-10-point-demands-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स का प्रदर्शन जारी, मांगें नहीं मानने पर दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स का प्रदर्शन जारी, मांगें नहीं मानने पर दी ये चेतावनी
Sat, 08 Jul 2023 05:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 08 Jul 2023 05:50 PM IST
सार
Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में नर्सिंग ऑफिसर्स शनिवार को एक घंटे काम बंद कर आंदोलन किए। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर उनका कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे 10 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
नर्सिंग ऑफिसर्स का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है। नर्सिंग ऑफिसर्स का कहना है कि शनिवार को तो हमने केवल एक घंटे काम बंद किया है, अगर हमारी मांगें 10 जुलाई तक नहीं मानी गईं तो हम लोग अनिश्चितकालीन काम बंद कर आंदोलन पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
एसोशिएसन जिला अध्यक्ष मैरीना दास ने बताया कि शनिवार के विरोध प्रदर्शन में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर शामिल रहे।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने यह भी बताया कि संभाग भर में पांच हजार नर्सिंग ऑफिसर 10 जुलाई से काम बंद कर हड़ताल करेंगे। यह आंदोलन पूरे प्रदेश में हो रहा है। प्रदेश के हर जिलों में नर्सिंग ऑफिसर 10 जुलाई से काम बंद कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
