फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News Front number missing from Municipality Chairman vehicle

Shahdol News: ओहदे का ध्यान...नियम से नपाध्यक्ष बने अनजान, वाहन में सामने गाड़ी का नंबर नदारद

Thu, 04 Jan 2024 05:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 05:27 PM IST
सार

डीएसपी यातायात मुकेश दीक्षित का कहना है, वाहन अगर सड़क पर मिलता है तो बिल्कुल कार्रवाई की जाएगी। नंबर प्लेट अंकित करना जरूरी है।

विज्ञापन
Shahdol News Front number missing from Municipality Chairman vehicle
नगर पालिका अध्यक्ष का वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में नगर का प्रथम नागरिक ही जब नियम कायदों को ताक पर रख दे, तो फिर भला आमजन से क्या उम्मीद की जा सकती है। ऐसी ही लापरवाही शहडोल नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल बरत रहे हैं। उन्हें नगर पालिका प्रशासन द्वारा जो सरकारी वाहन उपलब्ध कराया गया है, उसमें सामने की ओर वाहन नंबर की प्लेट ही नहीं लगी हुई है।

विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष भी शायद इससे अनजान बने हुए हैं। हां इतना अवश्य है कि अपने ओहदे का ध्यान उन्हें बखूबी है। क्योंकि वाहन में सामने उनके ओहदे लिखी हुई नेम प्लेट शोभा बढ़ा रही है। शायद नपाध्यक्ष मोटर व्हीकल एक्ट से अनजान हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर शहर के यातायात अमले की नजर भी कभी शायद अध्यक्ष महोदय के वाहन पर नहीं पड़ी है। इसलिए उन्हें किसी ने टोका भी नहीं या फिर शहर के प्रथम व्यक्ति के लिए नियम कायदे को शिथिल रखा गया है। बहरहाल एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को इस बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए कि उनसे शासन के नियमों का उलल्लंघन न होने पाए। डीएसपी यातायात मुकेश दीक्षित का कहना है कि वाहन अगर सड़क पर मिलता है तो बिल्कुल कार्रवाई की जाएगी। नंबर प्लेट अंकित करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed