फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News Fire broke out in the seed store shop due to short circuit

Shahdol News: शॉर्ट सर्किट के चलते बीज भंडार की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 08 May 2023 06:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 May 2023 06:49 PM IST
सार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना एरिया में शॉर्ट सर्किट की वजह से बीज भंडार की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे लाखों रुपये का सामान जल गया। फिलहाल, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
Shahdol News Fire broke out in the seed store shop due to short circuit
बीज भंडार की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बनसुकली चौराहे पर स्थित बीज भंडार की दुकान पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। पुलिस और दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए थाना प्रभारी समीर वारसी ने बताया कि थाना क्षेत्र के बनसुकली चौराहे पर स्थित विजय पटेल की बीज भंडार दुकान पर शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई।  जब यह घटना घटी तो दुकान खोली थी, विजय पटेल और अन्य साथियों ने आग लगने के बाद उसे बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ ही मिनटों में आग विकराल रूप ले चुकी थी। 
विज्ञापन




वहां मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और दमकल कर्मियों को दी। सूचना लगते ही दमकल कर्मियों के साथ पहुंची पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में दुकान में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, पुलिस ने मामले पर आगजनी की घटना दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed