फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News Fire broke out at Shri Ram Hospital private hospital located on Pali Road

Shahdol News: पाली रोड स्थित निजी अस्पताल में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की गाड़ियां पहुंचीं

Tue, 25 Apr 2023 03:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Apr 2023 03:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फिलहाल, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।

विज्ञापन
Shahdol News Fire broke out at Shri Ram Hospital private hospital located on Pali Road
पाली रोड स्थित निजी अस्पताल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में संभागीय मुख्यालय के पाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल (श्रीराम अस्पताल) में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। जैसे ही इसकी खबर मरीजों और परिजनों को लगी वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश किए।

विज्ञापन


बता दें कि आग बुझाने के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए शहडोल पाली मार्ग को फिलहाल बंद कर दिया गया है। दोनों ओर मार्ग में गाड़ियों की कतार लग गई है। पता चला है कि जेनेरेटर रूम में सबसे पहले आग लगी, उसके बाद धीरे- धीरे अस्पताल के अन्य हिस्सों तक आग फैल गई।
विज्ञापन


फिलहाल, अस्पताल में अफरा-तफरी मची हुई है। पुलिस के साथ-साथ फायर कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हुए हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद एडीजीपी डीसी सागर और पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक घटनास्थल पहुंच गए हैं और मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं, कोतवाली सोहागपुर और अन्य पुलिसकर्मी व थाना प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed