फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Fight over dispute related to illegal trade of sand, vehicle set on fire

Shahdol News: रेत के अवैध कारोबार से जुड़े विवाद में मारपीट, वाहन में लगा दी आग

Thu, 18 Jan 2024 11:01 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 18 Jan 2024 11:01 AM IST
सार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार से जुड़े विवाद में एक व्यक्ति को दो लोगों ने पीट दिया। इसके बाद उसकी बोलेरो को आग लगा दी। 

विज्ञापन
Shahdol News: Fight over dispute related to illegal trade of sand, vehicle set on fire
शहडोल में विवाद के बाद बोलेरो में आग लगा दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसपुर तिराहे पर बीती रात एक बोलेरो सवार युवक के साथ पान ठेले में मौजूद दो लोगों ने मारपीट कर दी। साथ ही बोलेरो मे आग लगा दी गई। इससे वाहन जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


लालजी गर्ग अपने साथी दयाराम के साथ रात में अपनी बोलेरो गाड़ी क्रमांक एमपी18-टी-1412 से ग्राम पुरेना से ब्यौहारी आ रहा था। रास्ते में रात लगभग सवा 12  बजे ग्राम रसपुर तिराहे पर राकेश पांडे की दुकान पर पहुंचा। इस दौरान लाल जी के साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप हैं कि पान दुकानदार राकेश पांडेय ने पान गुटके के साथ-साथ पांच सौ रुपये की रंगदारी मांगी और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। उसने पैसा देने से इनकार किया तो राकेश पांडे ने वहां मौजूद उसके साथी जितेंद्र द्विवेदी ने गाली-गलौज की। साथ ही मारपीट की गई। फिर बोलरो में आग लगा दी। घटना के बाद पीड़ित ने ब्यौहारी थाने मे इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने जितेंद्र द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। राकेश फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


रेत के अवैध कारोबार से जुड़ा हो सकता हैं विवाद
ब्यौहारी थाना क्षेत्र मे रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का काम होता है। इसके बावजूद पुलिस और खनिज अमले की कार्यवाही एक सीमात तक ही होती है। सूत्रों का कहना है कि विवाद रंगदारी का नहीं बल्कि अवैध रेत खनन से जुड़ा है। इसी वजह से रात को यह घटना हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed