{"_id":"6607ff473e0c6d21e20f5ad0","slug":"shahdol-news-female-loco-pilot-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: महिला लोको पायलट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: महिला लोको पायलट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 30 Mar 2024 05:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2024 05:32 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक महिला लोको पायलट ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में महिला लोको पायलट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के किरण टॉकीज के समीप की है। कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोको पायलट आरती (33) का शव शनिवार दोपहर फांसी के फंदे में लटकता हुआ उनके मकान में मिला है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आरती लोको पायलट के पद पर शहडोल में आठ साल से पदस्थ थी। वह एक किराए के मकान में किरण टॉकीज के समीप रहती थी। सुबह से उनका दरवाजा बंद था और काफी देर तक न खोलने से पड़ोस में रह रहे लोगों को कुछ शंका हुई, जिसके बाद काफी आवाज देने के बाद भी आरती ने जब दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सामने दरवाजे को जब तोड़ा गया तो फांसी के फंदे में लोको पायलट आरती का शव उनके घर के भीतर मिला है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। आरती झांसी की रहने वाली है। मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी गई है। आरती यहां अकेले ही रहा करती थी।परिजन जब पहुंचेंगे तो पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। लोको पायलट ने किन कारणों से फांसी लगाई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
