फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Family went to relative's house, 16-year-old teenager hanged himself behind

Shahdol News: परिजन रिश्तेदार के घर गए थे, पीछे 16 वर्षीय किशोर ने लगा ली फांसी

Tue, 13 Jun 2023 04:45 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 13 Jun 2023 04:45 PM IST
सार

शहडोल में 16 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। जब किशोर ने फांसी लगाई, तब उसके परिजन रिश्तेदारी में गए हुए थे। 
 

विज्ञापन
Shahdol News: Family went to relative's house, 16-year-old teenager hanged himself behind
शहडोल क्राइम न्यूज

विस्तार

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव में 16 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


विपिन पिता गोविंद यादव, उम्र 16 वर्ष, निवासी देवगढ़ घर में अकेला था। माता-पिता रिश्तेदारी में कहीं गए हुए थे। तभी घर के भीतर रस्सी का फंदा बनाकर उसने फांसी लगा ली। इससे  किशोर की मौत हो गई है। दादा जब घर पहुंचे तो देखा कि विपिन फांसी के फंदे में लटका है। आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा। उस समय तक किशोर ने दम तोड़ दिया था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी लगते ही सहायक उपनिरीक्षक गया प्रसाद कनौजिया मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात कारणों से किशोर ने फांसी लगाई है। मामले में मर्ग कायम किया है। हर पहलू की जांच की जा रही है। किशोर का मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर जांच के लिए साइबर सेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed