{"_id":"64b02020a377de858d06ca07","slug":"shahdol-news-excise-team-returning-after-catching-liquor-two-injured-including-sub-inspector-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शराब पकड़कर लौट रही आबकारी टीम पर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित दो घायल, ब्यौहारी थाना एरिया की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शराब पकड़कर लौट रही आबकारी टीम पर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित दो घायल, ब्यौहारी थाना एरिया की घटना
Thu, 13 Jul 2023 09:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2023 09:32 PM IST
सार
Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आबकारी विभाग की टीम पर हमला हुआ है। दरअसल, आबकारी टीम शराब पकड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में आबकारी टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। आबकारी विभाग के अधिकारी अवैध शराब पकड़कर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में छत के ऊपर से अज्ञात बदमाशों ने पत्थरबाजी कर दो कर्मचारियों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
आनन-फानन में मामले की जानकारी ब्यौहारी पुलिस को लगी। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
ब्यौहारी थाना अंतर्गत भोगिया में अवैध शराब पकड़ने पहुंचे आबकारी दल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि सब इंस्पेक्टर रजनीश त्रिपाठी और कांस्टेबल योगेंद्र जायसवाल के सिर में चोट आई। रजनीश त्रिपाठी के सिर में 10 टांके लगे, घटना गुरुवार दोपहर की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी समीर खान ने बताया है कि घटना की जानकारी लगी थी पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची, दो और घायलों को अस्पताल लाकर उपचार कराया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
