{"_id":"65e960a1adc102959508d02e","slug":"shahdol-news-dead-body-of-youth-missing-for-four-days-found-in-well-bicycle-found-at-the-spot-itself-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: चार दिन से लापता युवक की लाश कुएं में मिली, घटनास्थल पर ही मिली साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: चार दिन से लापता युवक की लाश कुएं में मिली, घटनास्थल पर ही मिली साइकिल
Thu, 07 Mar 2024 12:07 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:07 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के शहडोल में चार दिन से लापता युवक की लाश एक कुएं में बरामद हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कुएं के पास से एक साइकिल भी मिली है।
विज्ञापन
मामले की जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के देवरा गांव में चार मार्च से लापता व्यक्ति का शव घर से महज 200 मीटर की दूरी पर एक कुएं में मिला है। परिजन मामले को हत्या बता रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जयसिंहनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मंगल जायसवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी देवरा, चार मार्च को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने मामले गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार देर शाम घर से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित सुरेश उपाध्याय के कुएं में उसका शव मिला है। पुलिस के अनुसार मंगल जब घर से निकला तो वह कपड़े पहने हुए था। उसका शव जब कुएं से निकला गया है तो वह केवल अंडरवियर में मिला है। इस पूरे मामले को परिजन हत्या बता रहे हैं। मृतक के रिश्तेदार विनोद ने बताया कि उसके जीजा मंगल चार मार्च से घर से लापता हो गए थे। लगातार तलाश की जा रही थी। बुधवार शाम जब परिजन आसपास के कुएं में और तालाबों में तलाशना शुरू किया तो घर से 200 मीटर की दूरी पर कुएं के बाहर एक चप्पल दिखाई दी। परिजनों को पता लगा कि इस कुएं में कुछ है। शक के आधार पर पुलिस के साथ परिजनों ने कुएं में जब सर्चिंग की तो मृतक का शव वहां मिला है। पुलिस का कहना है शव के साथ एक साइकिल भी मिली है। परिजनों का कहना है कि यह साइकिल मृतक की नहीं है। मामले मैं ने पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। घटनास्थल पर साइकिल मिलना व मृतक के शरीर पर कपड़े न मिलना घटना को लेकर कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
