फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News Body of unknown woman found in suspicious condition in railway yard

Shahdol News: रेलवे यार्ड में मिला अज्ञात महिला का संदिग्ध अवस्था में शव, एडीजी ने की इनाम की घोषणा

Tue, 16 Jan 2024 10:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 10:14 PM IST
सार

रेलवे यार्ड में अज्ञात महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। वहीं, एडीजी ने शव को लेकर इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
Shahdol News Body of unknown woman found in suspicious condition in railway yard
अज्ञात शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के रेलवे यार्ड में अज्ञात महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। महिला के गर्दन में गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देख मामले की खबर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी का कहना है कि रेलवे यार्ड में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव देख लोगों ने मामले की जानकारी दी थी। जानकारी लगते ही डॉग एस्कॉर्ट के साथ कोतवाली टीम मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही एडीजी-डीसी सागर डीआईजी एवं पुलिस कप्तान कुमार प्रतीक घटना स्थल पहुंचे हैं और मौके का जायजा लिए। 
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली पुलिस अज्ञात महिला की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि महिला के गर्दन में धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को यार्ड में फेंक दिया है।कोतवाली पुलिस ने मामले पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी का कहना है कि अज्ञात महिला की पहचान की जा रही है, पहचान होते ही आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पहुंचे एडीजी ने की इनाम की घोषणा
एडीजी डीसी सागर के द्वारा घटनास्थल पहुंच मौके का जायजा लिया। महिला की हत्या मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी सहित कोतवाली टीम को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए है। साथ ही साथ आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एडीजी ने 30 हजार का नकद इनाम की घोषणा भी कर दी है।

जेल प्रहरी के साथ मारपीट
शहडोल में जेल प्रहरी के साथ जेल गेट के बाहर ही मारपीट की घटना हुई। गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, जिला जेल के गेट में प्रहरी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया है। घायल प्रहरी को जिला चिक्सिालय में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि जेल प्रहरी महेन्द्र त्रिपाठी पिता चूडामणि त्रिपाठी मंगलवार की शाम जेल से ड्यूटी के बाद जैसे ही जेल प्रहरी गेट बाहर पहुंचा, इसी समय गुड्डू नाम का व्यक्ति जानलेवा हमला कर फरार हो गया।




वहीं, स्थानीय लोगों ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेंद्र का कहना है कि वह जेल से बाहर निकाला तभी गुड्डू नमक युवक उससे विवाद करने लगा और किसी धारदार चीज से उसके सर पर कई वार किया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने जेल प्रहरी को अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले पर गुड्डू के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed