{"_id":"650818ce25a7eedf3904f16c","slug":"shahdol-news-bmo-daughter-committed-suicide-by-hanging-herself-body-found-hanging-in-the-bathroom-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: BMO की डॉक्टर बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, आज रीवा मेडिकल कॉलेज में करना थी ज्वाइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: BMO की डॉक्टर बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, आज रीवा मेडिकल कॉलेज में करना थी ज्वाइनिंग
Mon, 18 Sep 2023 03:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 18 Sep 2023 03:20 PM IST
सार
Shahdol News: बीएमओ की डॉक्टर बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक डॉक्टर का शव घर के बाथरुम में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एंबुलेंस में रखा मृतका का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के बुढ़ार खंड चिकित्साधिकारी डॉक्टर आर के वर्मा की चिकित्सक पुत्री ने सोमवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका डॉक्टर कृतिका वर्मा का एमबीबीएस करने के बाद इस वर्ष पीजी एमडी मेडिसिन रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए सिलेक्शन हुआ था। आज वहां ज्वाइन करने के कुछ घंटे पहले ही लेडी डॉक्टर का फांसी पर लटकता शव उनके घर के बाथरूम में मिला। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।
आज रवाना होना था रीवा
परिवार के लोगों का कहना है कि रीवा जाने के लिए सुबह से कृतिका तैयारी कर रही थी, बाथरूम में नहाने के लिए गई और काफी देर तक वह नहीं निकली जब दरवाजा खोला तो देखा कि फांसी पर शव लटका था। पुलिस को मामले की खबर दी गई घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार अपने बीएमओ पिता के अधीन ही डॉक्टर कृतिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार में काफी समय से ड्यूटी कर रही थी। इस संबंध बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि कृतिका वर्मा बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थीं, सोमवार सुबह बाथरूम में डॉक्टर कृतिका वर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रथम दृष्टया मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।