फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: A youth and a minor died due to electric shock in separate accidents

Shahdol: मछली मारने नदी में गए युवक की करंट से मौत, बाड़ी में बिजली की तार की चपेट में आने से मासूम की गई जान

Fri, 29 Sep 2023 11:22 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 11:22 AM IST
सार

Shahdol News: शहडोल में दो अलग-अलग हादसों में करंट की चपेट आने से दो लोगों की मौत हो गई। मछली मारने गया एक युवक नदी में करंट की चपेट में आ गया, वहीं दूसरे हादसे में एक नाबालिग बाड़ी में फैले करंट की चपेट में आने से मौत के मुंह में समा गया।

विज्ञापन
Shahdol News: A youth and a minor died due to electric shock in separate accidents
करंट से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के गोहटा संगम नदी में मछली मारने के लिए फैलाए गए करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गणेश कोल (22 वर्ष निवासी खैरहा) अपने साथियों के साथ मछली मारने नदी गया हुआ था, युवक और साथियों ने मिलकर पास से ही बिजली की तार से करंट नदी में फैला दिया और मछली मारने के लिए नदी में सभी उतर गए, तभी 22 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


करंट की चपेट में आए युवक को साथी ऑटो के माध्यम से बुढार अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। इसलिए साथी शव को अस्पताल ले जाने की जगह वापस ले आए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले पर मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के लिए भेजा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बाड़ी में करंट की चपेट में आने से नाबालिग की मौत
शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर डोगरीटोला में भुट्टे की बाड़ी में करंट फैला था, जिसकी चपेट में आने से 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रकाश बैगा उम्र 11 वर्ष अपने घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते मासूम घर के बगल में बंधु बैगा की बाड़ी में पहुंच गया, जिस बाड़ी में भुट्टा लगा हुआ था। बाड़ी में लगे जी आई तार में बंधु बैगा ने करंट फैलाया था, जिसकी चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बंधु बैगा ने घर की बड़ी में भुट्टा लगाया हुआ था। भुट्टा खाने के लिए जंगली सुअर आते थे जिससे वह परेशान होकर उसने जी आई तार में करंट फैला दिया था, खेलते-खेलते 11 वर्षीय मासूम प्रकाश बैग उसी जीआई की तार में फंस गया। जीआई की तार में करंट फैले होने की वजह से मासूम की मौत हो गई। मासूम जब काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो मां ने उसकी तलाश शुरू की मां ने देखा कि घर के बगल में भुट्टे की बाड़ी के पास मासूम अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था, मां ने जब शोर शुरू किया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और देखा कि मासूम की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि जीआई तार में करंट फैला हुआ था। उन तारों को भी पुलिस ने जब्त किया है। और मामले पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed