{"_id":"64e062fa11cfa9f019023973","slug":"shahdol-news-55-year-old-man-died-due-to-lightning-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: आकाशीय बिजली गिरने से 55 साल के व्यक्ति की मौत, शौच कर लौट रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: आकाशीय बिजली गिरने से 55 साल के व्यक्ति की मौत, शौच कर लौट रहा था घर
Sat, 19 Aug 2023 12:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:06 PM IST
सार
Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में हादसा हुआ है। हादसे में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति शौच कर वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति रामसेवक शौच के लिए खन्नोधी के बांधा गया था। उसी दौरान हादसा हो गया और आकाशी बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि रामसेवक कुशवाहा उम्र 55 साल घर से साइकिल लेकर शौच के लिए गया हुआ था। शौच कर वापस लौट रहा था, तभी बंधा के ऊपर ही आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से रामसेवक की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम लगभग छह बजे हुई है। हमेशा की तरह रामसेवक साइकिल लेकर बंधा गया हुआ था, तभी आकाशीय बिजली गिर गई और उसकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम तेज बरसात के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना लगते ही पहुंची पुलिस मामले की जांच कर मामले पर मर्ग कायम किया है और शुरू कर दी है।
विज्ञापन
