फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News 25 year old youth committed suicide

Shahdol News: 25 साल के युवक ने की आत्महत्या, पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी, कोतवाली एरिया की घटना

Tue, 23 Jan 2024 06:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 06:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक 25 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जब युवक की आत्महत्या की, उससे पहले उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में गई हुई थी। घटना कोतवाली थाना एरिया की बताई जा रही है।

Shahdol News 25 year old youth committed suicide
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में कोतवाली थाना क्षेत्र के विचारपुर गांव में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी और बच्चे एक सप्ताह पहले मायके गए थे। युवक घर में अकेला ही था, जिसने मगंलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।



कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के विचारपुर गांव का रहने वाला प्रकाश पिता जीतलाल बैगा उम्र 25 वर्ष अपने घर में अकेला था। उसकी पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। युवक ने मंगलवार को फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पड़ोसी जब प्रकाश के घर पहुंचा तो उसका दरवाजा बंद था, पड़ोसी ने प्रकाश को काफी देर तक आवाज दी। लेकिन प्रकाश ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पड़ोसी युवक ने आसपास के लोगों को बुलाया और शंका के आधार में दरवाजा तोड़ दिया।


दरवाजा तोड़कर लोगों ने देखा तो युवक फांसी पर लटका हुआ मिला। घटना देख मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और मृतक युवक के शव को अस्पताल पीएम के लिए लाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रहे हैं। किन कारणों से युवक फांसी पर झूला है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed