फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Nagar Palika Chairman To Defy Congress Top Brass, To Celebrate Ram Temple Pran Pratishtha

Ram Mandir: शहडोल में कांग्रेस नपाध्यक्ष ने दिखाए बगावती तेवर, 22 को जश्न की कर रहे तैयारी

Thu, 18 Jan 2024 06:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 18 Jan 2024 06:41 PM IST
सार

Ram Temple: कांग्रेस ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से दूरी बना ली है। वहीं, मध्य प्रदेश के शहडोल नगर पालिका के कांग्रेस अध्यक्ष ने तय किया है कि 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर जश्न मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Shahdol Nagar Palika Chairman To Defy Congress Top Brass, To Celebrate Ram Temple Pran Pratishtha
शहडोल के कांग्रेस नेता और नपा अध्यक्ष ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का जश्न मनाने की तैयारी कर ली है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने जहां 22 जनवरी को अयोध्या मे राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से दूरी बना ली है। शहडोल नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता जोर-शोर से शहडोल में उस दिन आयोजित समारोह को भव्य बनाने की तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस नेता और शहडोल नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल की राम भक्ति का यह अंदाज राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल इस मामले में भाजपा के कार्यक्रम को फॉलो कर रहे हैं। खुद ही शहर के विभिन्न मंदिरों में जाकर सफाई में जुटे हैं। शहर के मोहनराम मंदिर में जिला प्रशासन और भाजपा विधायक के साथ मिलकर उन्होंने तालाब के घाट पर श्रमदान किया। झाड़ू लगाई और लोगों से मंदिरों की सफाई करने की अपील भी की। कांग्रेस नेता घनश्याम जायसवाल शहर में घूम-घूमकर जनता से अपील कर रहे हैं कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री प्रभु राम की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है। उस दिन हम सभी अपने शहर में इस शुभ अवसर को दीपवली की तरह उत्सव के रूप मे मनाएं। अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को सफल बनाएं। 
विज्ञापन


मंदिर को करवा रहे सुसज्जित 
नगर पालिका अध्यक्ष जायसवाल शहर के सभी मंदिरों को सजाने का काम अपनी निगरानी में करवा रहे हैं। खास तौर पर राम मंदिरों को सजाया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका की पूरी टीम के साथ सभी पार्षदों को भी शामिल किया गया है। सभी एक साथ मिलकर समारोह की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय
कांग्रेस के कद्दावर नेता घनश्याम जयसवाल का यह निराला अंदाज राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस की गाइडलाइन से हटकर 22 जनवरी के उत्सव की तैयारी में जुटे घनश्याम जायसवाल की सक्रियता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वह कांग्रेसी होते हुए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और भाजपा के कार्यक्रमों को गंभीरता से ले रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed