{"_id":"64fb26ddd2f4290c900412e7","slug":"shahdol-lightning-kills-three-shopkeepers-in-shahdol-madhya-pradesh-mp-weather-update-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, हाट बाजार में लगी थी दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, हाट बाजार में लगी थी दुकान
Fri, 08 Sep 2023 07:55 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 08 Sep 2023 07:55 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन दुकानदारों की मौत हो गई। उन्होंने साप्ताहिक हाट बाजार में अपनी दुकान लगा रखी थी, जब उन पर बिजली गिरी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों ने साप्ताहिक हाट बाजार में दुकान लगा रखी थी, तब अचानक शाम छह बजे बिजली कड़कने लगी। तीनों अपनी जान बचाने के लिए ओट लेते, उससे पहले ही बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
मामला जिले के अमलाई थाना अंतर्गत ग्राम बकहो का है। वहां बकहो में हर शुक्रवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगता है। इसमें ही तीनों ने दुकान लगा रखी थी। शाम लगभग सवा छह बजे के आसपास तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट मे आने से तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि मृतक सुनील कुशवाहा, 42 वर्ष, निवासी धनपुरी, कुंजी लाला जैसवाल, 45 वर्ष, निवासी अमलाई, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। गोवर्धन नवानी, 54, निवासी बुढ़ार इस घटना में गंभीर घायल हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान गोवर्धन की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मर्ग कायम कर लिया है।
विज्ञापन
