{"_id":"65dfff627ac65f219101d55f","slug":"shahdol-leopard-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-on-shahdol-rewa-main-road-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से तेंदुए की मौत, वन अधिकारी मौके पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से तेंदुए की मौत, वन अधिकारी मौके पर पहुंचे
Thu, 29 Feb 2024 09:22 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 29 Feb 2024 09:22 AM IST
सार
सड़क हादसे में तेंदुए की मौत हो गई। शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से मौत हुई है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में नरवार तिराहे के आगे एक तेंदुआ का शव मिला है। शहडोल-रीवा मार्ग में सड़क पर गुरुवार की तड़के शव मिला। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे तेंदुआ को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह सड़क पर जब लोग टहलने के लिए निकले तो मृत्यु अवस्था में तेंदुआ को देखकर मामले की जानकारी पुलिस की डायल 100 को लोगों के द्वारा दी गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग के अधिकारियों को मामले की खबर दी गई है। शहडोल वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर प्रकाश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि शहडोल वन परिक्षेत्र के शहडोल रीवा मुख्य मार्ग में सड़क के बीचो-बीच नरवर तिराहे के कुछ कदम आगे तेंदुआ का शव मिला है। शव देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कोई अज्ञात वाहन में उसे ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
तेंदुआ की उम्र लगभग 1 साल की बताई गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नरवार बिजोरी के जंगलों में कई तेंदुए का मूवमेंट बना रहता है। वह सड़क पार कर गोहपारू वन परिक्षेत्र की ओर जाते हैं। इस दौरान यह हादसा हुआ होगा। घटना गुरुवार की सुबह की है। मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को लगी तो भारी संख्या में वन अमला मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
