फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: Government quarters of dilapidated police line, ceiling plaster fell on ASI

Shahdol: जर्जर हुए पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर, एएसआई के ऊपर गिरा छत का प्लास्टर

Sat, 10 Jun 2023 04:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 10 Jun 2023 04:19 PM IST
सार

शहडोल जिले में छह दशक से पुराने हो चुके सरकारी क्वार्टर अब हादसे की वजह बन रहे हैं। छत का प्लास्टर गिरने से एक एएसआई को चोटें आई हैं।
 

विज्ञापन
Shahdol: Government quarters of dilapidated police line, ceiling plaster fell on ASI
शहडोल में छत का प्लास्टर गिरने से एएसआई घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में स्थित पुलिस लाइन में पुलिस क्वार्टर जर्जर हो चुके हैं। छह दशक पहले बने इन भवनों का शिकार एक एएसआई हुए हैं। उन पर छत का प्लास्टर गिरा और वे घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात की है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार रात का है। 1960 में निर्मित पुलिस लाइन के क्वार्टर अब जर्जर हो रहे हैं। शुक्रवार रात को पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास- एएस-11, एएसआई शिवराज सिंह के पास है। वह अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। शुक्रवार रात को वह सो रहे थे। तभी छत के प्लास्टर का बड़ा सा टुकड़ा भरभराकर गिर गया। यह टुकड़ा सीधे उन पर गिरा, जिससे उनके सिर और हाथ में चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के किए जिला अस्पताल ले गए। घायल पुलिसकर्मी को शनिवार सुबह वीआईपी ड्यूटी में जबलपुर जाना था लेकिन रात्रि में ही यह हादसा हो गया। रक्षित निरीक्षक दीपेंद्र कुशवाह ने बताया कि क्वार्टर पुराना होने से प्लास्टर गिरा है। कोतवाली में पदस्थ एएसआई घायल हैं। समय-समय पर क्वार्टर की मरम्मत कराई जाती है। कुछ दिन पहले ही छत से पानी गिरने की शिकायत का निराकरण किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed