{"_id":"663d029d83def0d8fa05acc1","slug":"shahdol-father-touched-his-daughter-s-dignity-minor-daughter-ran-away-to-save-her-honour-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: पिता ने बेटी की अस्मत पर डाला हाथ, नाबालिग पुत्री ने भागकर बचाई आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: पिता ने बेटी की अस्मत पर डाला हाथ, नाबालिग पुत्री ने भागकर बचाई आबरू
Thu, 09 May 2024 10:36 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 10:36 PM IST
सार
शहडोल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शहडोल में बेटी से दुष्कर्म की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के जैतपुर में शराब के नशे में धुत्त एक कलयुगी पिता ने घर मे सो रहीं अपनी नाबालिग बेटी के साथ ज्यादती करने का प्रयास किया। किसी तरह नाबालिग ने घर के भागकर अपनी अस्मत बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शराबी पिता नशे में घर पहुंचा। उस समय घर में केवल उसकी 17 वर्षीय पुत्री थी, जो सो रही थी। अंदर आकर पिता उसके बगल में लेट गया और अश्लील हरकत शुरू कर दी। किसी तरह वहशी पिता के चंगुल से निकलघर के बाहर निकली। उसने महिला हेल्प डेस्क में कॉल कर मदद की गुहार लगाई। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां से नाबालिग को अपने साथ महिला थाने लेकर गए। पीड़िता की शिकायत पर जहां आरोपी पिता के विरुद्ध पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता पर छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।