{"_id":"63f0384b883ca53e0c0aadb0","slug":"shahdol-farmers-were-giving-water-to-drying-crop-police-registered-fir-against-two-people-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: सूख रही फसल को पानी दे रहे थे किसान, पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: सूख रही फसल को पानी दे रहे थे किसान, पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया FIR
Sat, 18 Feb 2023 08:00 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 18 Feb 2023 08:00 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दो किसानों पर एफआईआर दर्ज हुई है। किसान खेत में सूख रही फसलों को पानी दे रहे थे। ऐसे में अधिकारी आए और किसानों पर आरोप लगाते हुए उन पर मामला दर्ज किए।
विज्ञापन
फसल को पानी दे रहे थे किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के दो किसानों पर नहर से पानी लेने को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह एफआईआर जल संसाधन विभाग के द्वारा कराई गई है। किसानों का बस इतना सा कसूर था कि अपने खेतों में लगी फसलों को वह पानी देने के लिए नहर से पंप के सहारे पानी ले रहे थे, जिसकी जानकारी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को लगी, जिस पर दो अलग-अलग स्थानों पर किसानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, पानी के बिना सुख रही फसल में पानी देने के लिए दो अलग-अलग किसानों ने नहर से पानी ले लिया था, जिस पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने किसानों पर पानी चोरी का आरोप लगाते हुए दो किसानों पर अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों किसानों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पोगरी निवासी किसान शेष नारायण यदाव और ग्राम पडरिया मानपुर के किसान शकील द्वारा अपने खेत में पानी सिंचाई के लिए जल संसाधन की नहर से बिना बताए पानी लेकर सिंचाई करने पर जल संसाधन के एसडीओ राजेंद्र सिंह ने बिना जानकरी दिए नहर से पानी लेने व नहर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए दोनों किसानों के खिलाफ सोहागपुर थाना और सिंहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एसडीओ की शिकायत पर दोनों थाने की पुलिस ने किसानों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जल संसाधन के एसडीओ राजेंद्र सिंह की शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने पहला मामला पोंगरी निवासी किसान शेष नारायण यादव के ऊपर धारा- 294, 427, 430 और 506 भारतीय दंड विधान की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरा मामला सिंहपुर थाना के पंडरिया मानपुर के किसान मोहम्मद शकील के ऊपर 430 भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज किया गया है।
