फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol DSP arrested accused driver along with stolen car he was running away after stealing car

Shahdol: चोरी की कार सहित आरोपी चालक को डीएसपी ने किया गिरफ्तार, कार चोरी कर भाग रहा था आरोपी

Tue, 13 Feb 2024 10:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 10:10 PM IST
सार

शहडोल जिले में चोरी की कार सहित आरोपी चालक को डीएसपी ने गिरफ्तार किया है। कार चोरी कर आरोपी भाग रहा था।

विज्ञापन
Shahdol DSP arrested accused driver along with stolen car he was running away after stealing car
चोरी की कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में अनूपपुर के कोतमा से कार चोरी करने के बाद एक युवक कार को लेकर शहडोल जिला होकर भाग रहा था। लेकिन जिले की मुस्तैद पुलिस की नजरों से वह बच नहीं सका और आखिरकार पुलिस ने पीछा करने के बाद इसे धर दबोचा।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, अनूपपुर जिले के कोतमा से मंगलवार को एक युवक ने कार चोरी की और इस कार को लेकर फरार हो गया। कोतमा थाने में इस कार के चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अनूपपुर जिले के पुलिस अधिकारी और कंट्रोल रूम से चोरी की सूचना शहडोल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कंट्रोल रूम शहडोल को दी गई। कार के चोरी की सूचना के बाद शहडोल की पुलिस भी सक्रिय हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच यातायात डीएसपी मुकेश दीक्षित रोहनिया टोल प्लाजा की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें एक तेज गति से आती हुई एक कार नजर आई। कार जैसे ही समीप आने लगी तो डीएसपी मुकेश दीक्षित ने देखा कि इस कार का वही नंबर है, जो कार चोरी हुई थी। लेकिन जैसे ही इस कार चालक ने पुलिस के वाहन को देखा, उसने अचानक ब्रेक लगा दी और अपने वाहन को तेज गति से घूमाकर वापस भागने लगा। वाहन चालक की इस गतिविधि को देखकर डीएसपी दीक्षित को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने इस कार चालक का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के वाहन को पीछे आता देख कर चालक ने अपने वाहन को और तेज कर दिया। डीएसपी दीक्षित के वाहन चालक ने जब इस कर चालक के एकदम करीब अपने वाहन को लगाने का प्रयास किया तो कार चालक ने पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी, जिससे पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन काफी देर तक पीछा करने के बाद आखिरकार डीएसपी दीक्षित के वाहन चालक ने इस कार को ओवरटेक करने के बाद रोक लिया। डीएसपी ने इसके बाद इस कार और आरोपी चालक को ले जाकर गोहपारू ने में खड़ा कराया गया। पुलिस के अनुसार वाहन इगो कार क्रमांक सीजी-10 ए एम-0532 जो की कोतमा थाना क्षेत्र से चोरी हुआ था, जिसे डीएसपी यातयात ने जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर गोहपारू थाने के सुपुर्द किया है। कोतमा थाने में इसकी जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed