{"_id":"640bf49f2f841417f3053eb9","slug":"shahdol-crowd-of-villagers-gathered-to-see-chital-entering-house-forest-department-did-not-reach-after-informa-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: घर में घुसे चीतल को देखने ग्रामीणों की लगी भीड़, सूचना के बाद भी काफी देर तक नहीं पहुंचा वन अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: घर में घुसे चीतल को देखने ग्रामीणों की लगी भीड़, सूचना के बाद भी काफी देर तक नहीं पहुंचा वन अमला
Sat, 11 Mar 2023 08:55 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Mar 2023 08:55 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में शुक्रवार शाम एक घर में चीतल घुस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। लेकिन काफी देर तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
घर में घुसा चीतल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले में शुक्रवार शाम केशवाही वन परिक्षेत्र के कर्रावन गांव के एक घर में चीतल घुस गया। इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों द्वारा स्थानीय वन अमले को दी गई, लेकिन वन अमला देरी से वहां पहुंचा। इस बीच चीतल के गांव के अंदर घुस आने की जानकारी लगने के बाद वहा भीड़ लग गई।
विज्ञापन
बता दें कि जिस घर में चीतल घुसा था, उसने ग्रामीणों की भीड़ की वजह से चीतल को सुरक्षा की दृष्टि से एक कमरे में बांध दिया और वन अमले के आने का इंतजार किया गया। लेकिन जब काफी देर तक कोई वनकर्मी वहां नहीं पहुंचे तो फिर भीड़ हटने पर सुरक्षित रूप में चीतल को जंगल की तरफ छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम सात बजे उमेश कवर अपने घर में मवेशियों को बांध रहे थे। तभी अचानक दौड़ते हुए चीतल उनके घर पहुंच गया था, जिसे देख उमेश और उनका परिवार घबरा गया था और जानकारी वन विभाग को दी थी।
विज्ञापन
