{"_id":"64f359e1c155d7d7ad06db64","slug":"shahdol-crime-robbery-by-showing-a-knife-to-an-elderly-police-took-out-a-procession-of-the-accused-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Crime: बुजुर्ग को चाकू दिखाकर लूट की वारदात, पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस, पैदल ले गई कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Crime: बुजुर्ग को चाकू दिखाकर लूट की वारदात, पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस, पैदल ले गई कोर्ट
Sat, 02 Sep 2023 09:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 02 Sep 2023 09:21 PM IST
सार
शहडोल जिले में ट्रेन से उतरकर अपने घर जा रहे बुजुर्ग के साथ रास्ते में आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को पड़ककर पैदल ही न्यायालय तक ले गई और उसे न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
आरोपी को ले जाते हुए पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में सुबह चार बजे ट्रेन से उतरकर चंद्रेश जैन उम्र 66 साल निवासी दरभंगा चौक अपने घर जा रहे थे। तभी आदतन अपराधी धनराज समुद्र रास्ते में मिल गया। बुजुर्ग को चाकू दिखाकर डराने धमकाने लगा। चाकू की नोक पर आरोपी ने बुजुर्ग का मोबाइल और नगदी लेकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
बुजु्र्ग घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। सुबह होते ही कोतवाली पहुंच मामले की शिकायत की गई। कोतवाली पुलिस ने कुछ घंटे के भीतर ही धनराज को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने लूट की धारा पर मामला दर्जकर आरोपी को पैदल कोतवाली से न्यायालय तक ले जाकर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शहर के पांडव नगर में भीड़भाड़ वाली जगह पर शिक्षक को चाकू से गोद कर हत्या करने का मामला भी सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। लेकिन उसकी गिरफ्तारी अभी तक न हो सकी है। हत्या के मामले के साथ-साथ आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई भी की गई है। इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, लगातार चोरी, लूट, डकैती और हत्या जैसी घटना सामने आ रही है।
विज्ञापन
