{"_id":"655f3e8f6fa69d119708b9a0","slug":"shahdol-crime-rape-again-in-jaitpur-15-year-old-girl-student-made-victim-by-neighbor-second-case-in-a-week-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Crime: जैतपुर में फिर दुष्कर्म, 15 वर्षीय छात्रा को पड़ोसी ने बनाया शिकार, एक हफ्ते में दूसरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Crime: जैतपुर में फिर दुष्कर्म, 15 वर्षीय छात्रा को पड़ोसी ने बनाया शिकार, एक हफ्ते में दूसरा मामला
Thu, 23 Nov 2023 05:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 23 Nov 2023 05:29 PM IST
सार
शहडोल में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक नाबालिग की अस्मत लूटता रहा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक हफ्ते पहले गांव की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। उपसरपंच आरोपी है, अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ कि एक नाबालिग को दुष्कर्म का शिकार बना लिया गया। पड़ोसी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है।
जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के कामता गांव की है। थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की नाबालिग कक्षा 9वीं की छात्रा से उसके पड़ोस में रहने वाला युवक शादी का झांसा देकर पिछ्ले दो सालों से दुष्कर्म करता रहा। परेशान छात्रा ने मामले की शहडोल महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बता दें कि एक हफ्ते पहले जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरसिला चौकी क्षेत्र के एक गांव के उपसरपंच द्वारा गांव की ही एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया था। अब स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। एडिशनल एसपी अंजूलता पाटले का कहना है कि 15 साल की बच्ची के साथ दुरचार का मामला महिला थाना में आया था, जिस पर मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।