फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Crime Ninth class student raped in jungle in Byahari accused arrested

Shahdol Crime: ब्यौहारी में नौवीं की छात्रा के साथ जंगल में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2024 10:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Aug 2024 10:32 PM IST
सार

शहडोल जिले के ब्यौहारी में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ जंगल में दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Shahdol Crime Ninth class student raped in jungle in Byahari accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल में पढ़ने वाली 9वीं की छात्रा के साथ जंगल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा को एक युवक बहला फुसलाकर जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा को आरोपी स्कूल से बहला फुसलाकर जंगल ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज साकेत 20 वर्ष को  गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा व आरोपी दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। पीड़िता स्कूल गई थी। इसी दौरान आरोपी उसका पीछा करते हुए पहुंच गया। आरोपी स्कूल से छात्रा को बहला फुसलाकर जंगल ले गया था। जब काफी देर तक पीड़िता घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश करना शुरू किया। इस दौरान स्कूल से कुछ दूर सूनसान इलाके से पीड़िता को दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में उसने पूरी आप बीती बताई, जिसके बाद महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी पर मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed