{"_id":"6464a24f7aada1678f0a6623","slug":"shahdol-crime-19-year-old-man-commits-suicide-due-to-stomach-pain-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Crime: पेट दर्द से परेशान 19 साल के युवक ने की आत्महत्या, कई अस्पतालों में इलाज कराया, आराम नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Crime: पेट दर्द से परेशान 19 साल के युवक ने की आत्महत्या, कई अस्पतालों में इलाज कराया, आराम नहीं मिला
Wed, 17 May 2023 03:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 17 May 2023 03:16 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक पेट दर्द से परेशान था। वह कई अस्पतालों में जाकर इलाज करवाया, लेकिन आराम नहीं मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के बोकरामार गांव में 19 वर्षीय युवक पेट दर्द से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मनोज सिंह उम्र 19 वर्ष अपने घर से महज 500 मीटर की दूरी पर आम के पेड़ से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मनोज सिंह काफी दिनों से पेट के दर्द से परेशान था, जिसका इलाज भी उसने जिला अस्पताल एवं अन्य स्थानों से कराया था, लेकिन आराम नहीं मिला। इसकी वजह से वह कुछ दिनों से काफी परेशान हो गया, पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बयान में बताया है कि पेट दर्द की वजह से ही उसने इस कदम को उठाया है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह युवक घर में नहीं था, तभी परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तलाशते-तलाशते घर के समीप एक आम के पेड़ से उसका शव फांसी पर लटका मिला, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले पर मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बीमारी की वजह से उसने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन
