{"_id":"65239a75b5961958f70db089","slug":"shahdol-bus-overturned-several-passengers-injured-in-road-mishap-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: अनियंत्रित होकर पलट गई बस, 15 घायल, महिला की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: अनियंत्रित होकर पलट गई बस, 15 घायल, महिला की हालत नाजुक
Mon, 09 Oct 2023 11:45 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:45 AM IST
सार
रीवा से शहडोल आ रही बस पलट गई। उसमें सवार 15 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
शहडोल में बस पलट गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रीवा से शहडोल आ रही नफीस कंपनी की बस सोमवार सुबह खनोधी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 15 यात्री घायल हुए हैं। एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। बस रीवा से शहडोल की ओर आ रही थी, तभी गोहपारू से 13 किलोमीटर पहले ही अनियंत्रित हो गई। शहडोल-रीवा के मुख्य मार्ग पर यह बस पलट गई। बस पलटने के बाद शहडोल-रीवा मार्ग पूरी तरीके से बाधित हो गया। बस सड़क के बीचो-बीच पलटी थी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना लगते ही गोहपारू पुलिस घटनास्थल पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस के बाहर निकाला है। बस को क्रेन एवं जेसीबी के माध्यम से बस को सड़क के किनारे पुलिस द्वारा कराया जा रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि बस में सवार 15 लोगों को चोट पहुंची है। उसमें एक महिला गंभीर घायल है। सभी घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया है। घायलों का उपचार शुरू हो गया है।
विज्ञापन
