{"_id":"65cf22ebd03e5add2d09373c","slug":"shahdol-after-having-food-he-went-to-the-room-and-hanged-himself-now-the-police-will-find-out-the-reason-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: खाना खाकर कमरे में गया और लगा ली फांसी, अब पुलिस पता लगाएगी कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: खाना खाकर कमरे में गया और लगा ली फांसी, अब पुलिस पता लगाएगी कारण
Fri, 16 Feb 2024 02:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:25 PM IST
सार
शहडोल में 45 वर्षीय व्यक्ति ने रात को खाना खाया। फिर अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सुबह दरवाजा नहीं खोला तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पोड़ी कला गांव में एक व्यक्ति ने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के पोड़ी कला गांव में कल्लू नापित, उम्र 45 वर्ष, ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक गुरुवार रात घर पहुंचा और खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। सुबह जब परिजन उठे और उसे दरवाजा खोलने को कहा गया तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजे को तोड़कर देखा तो कल्लू फांसी के फंदे पर लटका था। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कल्लू ने किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की है, अभी कारण स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
