फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: A young man returning home on a bicycle was crushed by a car, died on the spot.

Shahdol: साइकिल से घर लौट रहे युवक को कार ने कुचला, मौके पर मौत, खून से सना शव देख लोगों ने दी पुलिस को सूचना

Mon, 20 Nov 2023 11:00 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 11:00 AM IST
सार

शहडोल में एक कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। उसका शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Shahdol: A young man returning home on a bicycle was crushed by a car, died on the spot.
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। साइकिल से घर जा रहे युवक को कार ने रौंद दिया। रास्ते पर खून से लथपथ शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा शहडोल जिले के केशवाही क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि केशवाही क्षेत्र के संकरा पुलिया के पास अज्ञात कार ने साइकिल सवार सीताशरण गोड (35) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि बीती रात सीताशरण अपने खेत से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में संकरा पुलिया के पास तेज व लापरवाहीपूर्वक कार चलते हुए चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। जब स्थानीय लोग वहां से गुजरे तो देखा कि खून से लथपथ एक शव पुलिया के समीप पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना लगते ही पहुंची पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि अज्ञात कार की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed