{"_id":"65ad2a76cc9b6cde27039865","slug":"search-was-conducted-at-every-nook-and-corner-before-consecration-in-shahdol-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व चप्पे चप्पे की ली गई तलाशी, बम डिस्पोजल दस्ते ने की सघन जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व चप्पे चप्पे की ली गई तलाशी, बम डिस्पोजल दस्ते ने की सघन जांच पड़ताल
Sun, 21 Jan 2024 08:00 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 21 Jan 2024 08:00 PM IST
सार
Shahdol: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद कर दी गयी है। इसी कड़ी में शहडोल में आरपीएफ स्टाफ एवं जीआरपी स्टॉप के साथ रेलवे स्टेशन की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व चप्पे चप्पे की ली गई तलाशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में कल 22 जनवरी हो होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व देश भर में सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद कर दी गयी है। इसी कड़ी में प्रदेश के साथ साथ जिले में भी आज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
चौक-चौराहों की चेकिंग की गई
बता दें कि बीडीएस टीम से रितेश ज्ञानी लक्ष्मण गौतम नीरज शर्मा डॉग हैंडलर रामबाबू आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक राव के साथ आरपीएफ स्टाफ एवं जीआरपी स्टॉप के साथ रेलवे स्टेशन की चेकिंग की गई। इसके अलावा पुलिस के बम डिस्पोजल टीम द्वारा बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर चेकिंग की गई।
विज्ञापन
