{"_id":"65ab7a7d593c6252d40f30e5","slug":"rampant-cow-trafficking-in-shahdol-truck-overturns-one-bovine-killed-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: शहडोल में मवेशियों से लदा ट्रक पलटा, एक गाय की मौत, तस्करी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: शहडोल में मवेशियों से लदा ट्रक पलटा, एक गाय की मौत, तस्करी की आशंका
Sat, 20 Jan 2024 01:17 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:17 PM IST
सार
शहडोल जिले में मवेशियों से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में एक मवेशी की मौत हो गई। ट्रक में मवेशियों की अवैध तस्करी की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
शहडोल में मवेशियों से लदा एक ट्रक पलट गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के गोहपारु थाना अंतर्गत ग्राम सरिहट के पास आज तड़के मवेशियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक मवेशी की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक में सवार चालक समेत सभी लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीन दिन पहले पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित स्पेशल टीम ने गोहपारु थाना क्षेत्र से गुजर रहे मवेशियों से भरे एक ट्रक को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अब फिर एक बार मवेशियों से लदा ट्रक गोहपारू थाना क्षेत्र में पलटने का मामला सामने आया हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि गोहपारु समेत शहडोल पुलिस जोन के अन्य थाना क्षेत्रों में धड़ल्ले से पशु तस्करी हो रही है।
विज्ञापन
