{"_id":"64ca8d4d3b539e7b040146c9","slug":"rain-in-shahdol-due-to-incessant-rains-river-drains-are-in-spate-many-roads-blocked-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain In Shahdol: लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई मार्ग अवरूद्ध, दर्जनों गांव का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain In Shahdol: लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई मार्ग अवरूद्ध, दर्जनों गांव का संपर्क टूटा
Wed, 02 Aug 2023 10:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:37 PM IST
सार
Rain In Shahdol: शहडोल जिले में लगातार 48 घंटे से बारिश हो रही है, जिसकी वजह से नदी-नाले उफान में हैं। कई सड़कों पर जलभराव हो गया है। भारी बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है, कई स्थानों पर पुराने पेड़ धराशाई हो गए हैं।
विज्ञापन
बारिश से नदी-नाले उफान पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल के अलग-अलग स्थानों से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक नवलपुर गांव में सोन नदी पर स्थित रपटा पुल पूरी तरीके से डूब गया। नवलपुर से जरवाही जाने वाला मार्ग अवरूद्ध हो गया है। दर्जन भर से अधिक गांवों का संपर्क पुल के ऊपर पानी बहने से टूट गया है।
विज्ञापन
दूसरी तस्वीर शहर के पोंडा नाला की है, यह मार्ग शहडोल से डिंडोरी होते हुए रायपुर छत्तीसगढ़ को जोड़ता है। लेकिन नाला में पानी भरे होने की वजह से आवागमन बंद कर दिया गया है। बुधवार शाम शहडोल से डिंडोरी की ओर जा रही बस सवारियों से भरी थी। नाले की बीच पर ही बस बंद हो गई, जिसके बाद प्रशासन व स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया है। घटना के बाद दोनों ओर पुलिस बल तैनात हो गया है। आवागमन अब पूरी तरीके से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
अगली तस्वीर अमलाई थाना क्षेत्र के बिछिया गांव की है, जहां पुराना बरगद का वृक्ष गिर गया। यह पुराना वृक्ष बस्ती के अंदर मेन रोड के किनारे लगा हुआ था। वृक्ष गिर जाने से तीन घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन बिछिया गांव का मेन मार्ग कई घंटे अवरूद्ध रहा। भारी भरकम पेड़ गिर जाने से सर्किट हाउस की बाउंड्री टूट गई है।
विज्ञापन
